हाईकोर्ट से संदीप पाठक को बड़ी राहत, FIR कहां की पूरा ब्योरा दे पंजाब सरकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, चंडीगढ़। भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद Sandeep Pathak को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उनके खिलाफ पंजाब में दर्ज कथित आपराधिक मामलों को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पंजाब सरकार से पूछा कि आखिर एफआईआर कहां और किन धाराओं में दर्ज की गई हैं।

इस पर सरकार ने जवाब देने के लिए समय मांगा, जिसके बाद कोर्ट ने सोमवार तक विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए हैं।

याचिका में संदीप पाठक ने कहा कि उन्हें मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए पता चला कि पंजाब में उनके खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज हुई हैं, लेकिन अब तक न तो किसी एफआईआर की कॉपी दी गई और न ही आधिकारिक जानकारी साझा की गई।

उन्होंने कोर्ट से मांग की कि जब तक पूरी जानकारी नहीं दी जाती, तब तक उनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई न की जाए।सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने फिलहाल पंजाब सरकार और पुलिस को उनके खिलाफ कोई कठोर कदम उठाने से रोक दिया है।

वहीं पंजाब सरकार ने याचिका की वैधता पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल समाचार रिपोर्ट्स के आधार पर याचिका दाखिल नहीं की जा सकती।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश