डेली टीवी, नई दिल्ली/मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। BSE Sensex 1,516 अंक उछलकर 74,212 पर पहुंच गया, जबकि NSE Nifty 50 386 अंक की बढ़त के साथ 22,899 के पार निकल गया।

बाजार में आई इस तेजी से निवेशकों को राहत मिली है।विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक संकेत अभी भी मिले-जुले हैं। एशियाई बाजारों में बढ़त रही, जबकि अमेरिकी बाजार—Dow Jones Industrial Average और S&P 500—भी मजबूती के साथ बंद हुए।
इस बीच Brent Crude 104 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है।निवेशकों को फिलहाल वैश्विक हालात को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।










