डेली टीवी, जालंधर। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती कर बड़ी राहत दी है।

अब पेट्रोल पर एक्साइज 13 रुपये से घटकर 3 रुपये रह गया है, जबकि डीजल पर 10 रुपये की ड्यूटी पूरी तरह खत्म कर दी गई है। फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

सरकार का कहना है कि वैश्विक तेल कीमतों में उछाल के बावजूद देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। इसी मुद्दे पर Narendra Modi आज मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।










