डेली टीवी, जालंधर। बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। लंबे समय से मुख्यमंत्री पद संभाल रहे Nitish Kumar के इस्तीफे के बाद राज्य में पहली बार Bharatiya Janata Party का मुख्यमंत्री बनने की संभावना प्रबल हो गई है। नए नेता के नाम की घोषणा आज या कल तक हो सकती है।

सूत्रों के मुताबिक डिप्टी सीएम Samrat Choudhary का नाम प्रमुख दावेदारों में है, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान करेगा। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री और पूर्व मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री Shivraj Singh Chouhan को विधायक दल की बैठक के लिए पटना भेजा गया है।
राजनीतिक गलियारों में 2020 की यादें भी ताजा हैं, जब Rajnath Singh ने पटना पहुंचकर नेतृत्व चयन में अहम भूमिका निभाई थी। इस बार भी पर्यवेक्षक की भूमिका में शिवराज सिंह चौहान विधायक दल से औपचारिक सहमति लेकर नए नेता की घोषणा करेंगे।
भाजपा के 88 विधायक नए नेता के चुनाव में हिस्सा लेंगे। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि बिहार को उसका पहला पूर्णकालिक भाजपाई मुख्यमंत्री कौन मिलता है।










