डेली टीवी, चंडीगढ़। खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को पंजाब लाने से कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा होने की आशंका जताते हुए पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उसे असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही रखने की मांग की है।

सुनवाई के दौरान पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकार से कड़े सवाल पूछे। अदालत ने कहा कि केवल सुरक्षा या प्रशासनिक कारणों के आधार पर किसी आरोपी को दूसरे राज्य की जेल में नहीं रखा जा सकता, इसके लिए स्पष्ट कानूनी प्रावधान जरूरी हैं।
कोर्ट ने यह भी पूछा कि जांच पूरी होने के बावजूद औपचारिक गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई। असम सरकार की सहमति पत्र पेश होने के बावजूद अदालत ने वैधानिक प्रक्रिया पर स्पष्टता मांगी। मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी।










