डेली टीवी, पंजाब। पंजाब सरकार ने जरूरतमंद और आश्रित बच्चों के लिए बड़ी पहल करते हुए 35.50 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की है, जिससे 2.36 लाख से अधिक बच्चों को लाभ मिलेगा। सामाजिक सुरक्षा मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और समग्र विकास को मजबूत करना है।

सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 432.78 करोड़ रुपये का बजट भी निर्धारित किया है, जिससे अधिक से अधिक बच्चों को सहायता मिल सके। Punjab Government ने कहा कि वह आश्रित बच्चों के सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।










