चंडीगढ़। पंजाब में जनगणना 2026 की शुरुआत 30 अप्रैल से हो रही है। 14 मई तक लोग ऑनलाइन “स्व-गणना” कर सकेंगे, जबकि 15 मई से टीमें घर-घर जाकर 33 सवालों के जरिए मकान और सुविधाओं की जानकारी जुटाएंगी।

इस अभियान में 67 हजार कर्मचारी लगाए जाएंगे। दूसरा चरण 9 फरवरी 2027 से शुरू होगा, जिसमें हर व्यक्ति का विस्तृत डेटा दर्ज किया जाएगा।










