चुनावी नतीजों में बड़ा उलटफेर: बंगाल में BJP सरकार, भवानीपुर में ममता पीछे; केरल में कांग्रेस सरकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, न ई दिल्ली/कोलकाता। विधानसभा चुनावों के नतीजों ने देश की राजनीति में हलचल मचा दी है। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) 161 सीटें जीतकर और 47 पर बढ़त बनाकर मजबूत स्थिति में नजर आ रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) 56 सीटों पर जीत और 23 पर बढ़त के साथ पीछे है।

कांग्रेस पार्टी को केवल 2 सीटों पर जीत मिली है।भवानीपुर सीट से Mamata Banerjee करीब 6000 वोटों से पीछे चल रही हैं। काउंटिंग सेंटर से बाहर आकर उन्होंने धक्का-मुक्की और मारपीट के आरोप लगाते हुए दोबारा मतगणना की मांग की।

बाहर BJP समर्थकों द्वारा नारेबाजी से माहौल और गरमा गया।तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी TVK 108 सीटों पर आगे चलकर बड़ा उलटफेर करती दिख रही है, जबकि DMK दूसरे स्थान पर है।

केरल में कांग्रेस ने 10 साल बाद सत्ता में वापसी की है। वहीं असम में Himanta Biswa Sarma के नेतृत्व में BJP ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है।

इसके अलावा पुदुचेरी में NDA गठबंधन सरकार बनाने की स्थिति में है। Narendra Modi ने इस जीत को “गंगोत्री से गंगासागर तक कमल खिलना” बताया और बड़े फैसलों का संकेत दिया।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश