डेली टीवी, नई दिल्ली: Air India ने बढ़ती जेट ईंधन कीमतों और हवाई क्षेत्र संबंधी प्रतिबंधों के चलते जून से अगस्त तक कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती करने का फैसला लिया है।

दिल्ली-शिकागो, मुंबई-न्यूयॉर्क, दिल्ली-शंघाई, चेन्नई-सिंगापुर, मुंबई-ढाका और दिल्ली-माले जैसे प्रमुख रूट्स पर सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।
एयरलाइन का कहना है कि यह कदम नेटवर्क को स्थिर और संचालन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए उठाया गया है।
हालांकि एयर इंडिया ने साफ किया है कि हर महीने 1,200 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जारी रहेंगी।










