डेली टीवी, जालंधर। Border Security Force के Jalandhar स्थित मुख्यालय के बाहर हुए आईईडी ब्लास्ट मामले में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के अनुसार मुख्य संदिग्ध को दिल्ली से हिरासत में लिया गया है।

जांच में पाकिस्तान और खालिस्तानी नेटवर्क से जुड़े तार सामने आने के बाद पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर कई जिलों में देर रात तक छापेमारी की गई। अब तक 17 युवकों से पूछताछ की जा चुकी है।










