नई दिल्ली। आम जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। अप्रैल 2022 के बाद यह पहली बड़ी वृद्धि मानी जा रही है।

दिल्ली में अब पेट्रोल ₹97.77 और डीजल ₹90.67 प्रति लीटर हो गया है। वहीं CNG की कीमत भी ₹2 बढ़कर ₹79.09 प्रति किलो पहुंच गई है। इसके साथ अमूल दूध के दामों में भी ₹2 की बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम लोगों का बजट और बिगड़ सकता है।










