डेली टीवी, फिरोजपुर/जालंधर। फिरोजपुर डिवीजन के बुटारी स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट और रेगुलेट किया है। जालंधर सिटी-अमृतसर, अमृतसर-कादियां समेत कई पैसेंजर ट्रेनें 16 मई को रद्द रहेंगी।

वहीं नई दिल्ली-अमृतसर, चंडीगढ़-अमृतसर सहित कई ट्रेनों का रूट बदला गया है और कुछ ट्रेनें देरी से चलेंगी। 23 मई को होशियारपुर-जालंधर सिटी रूट की ट्रेनें भी रद्द रहेंगी।










