डेली टीवी, जालंधर। जालंधर के लांबड़ा इलाके में एक मां की सूझबूझ और हिम्मत ने उसकी मासूम बच्ची को किडनैप होने से बचा लिया। नशे में धुत एक व्यक्ति ने बच्ची के मुंह पर कपड़ा डालकर उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन मां ने तुरंत आरोपी को थप्पड़ मारकर गिरा दिया।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी के हाथ-पैर बांधकर पुलिस के हवाले कर दिया।
पकड़े जाने पर आरोपी खुद को बचाने के लिए “टॉफी देने” का बहाना बनाता रहा, जबकि पीड़ित परिवार ने पुलिस पर देरी से पहुंचने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।










