डेली टीवी, जालंधर। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने युवाओं के लिए वर्क एंड हॉलिडे (लॉटरी) वीजा की घोषणा की है। 18 से 30 वर्ष के युवा 4 जून से 25 जून तक मात्र 25 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब ₹1500) में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

लॉटरी में चयन होने पर उम्मीदवारों को एक साल तक ऑस्ट्रेलिया में रहने, काम करने और घूमने का अवसर मिलेगा।
आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा और इसके लिए किसी एजेंट की जरूरत नहीं है। चयन के बाद वीजा प्रक्रिया के लिए लगभग ₹4 लाख का फंड दिखाना होगा।
विशेषज्ञों ने युवाओं को सलाह दी है कि वे फर्जी एजेंटों से बचें और केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन करें।










