डेली टीवी, जालंधर। जनगणना ड्यूटी में लगातार गैरहाज़िर रहने वाले 82 सरकारी अध्यापकों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी तनख़्वाह रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं।


आरोप है कि कई अध्यापकों ने ड्यूटी पर उपस्थित होने के बजाय अधिकारियों के फोन और नोटिसों का भी जवाब नहीं दिया।
कार्रवाई की जद में कोट सदीक, बस्ती शेख, मॉडल हाउस, अठोला, लाजोवाली रोड, फोलड़ीवाल और सुभाना समेत कई सरकारी स्कूलों के शिक्षक शामिल हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि सरकारी कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।










