डेली टीवी, लुधियाना। नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जा रही स्पेशल ट्रेन (04081) शनिवार सुबह लुधियाना रेलवे स्टेशन पर अचानक दो हिस्सों में बंट गई। बताया जा रहा है कि दो डिब्बों को जोड़ने वाली कपलिंग टूटने से जोरदार धमाके जैसी आवाज आई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में स्लीपर कोच का टॉयलेट क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि यात्री दहशत में ट्रेन से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही रेलवे, आरपीएफ और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी।
फिलहाल रेलवे तकनीकी खराबी और अन्य संभावित कारणों को लेकर जांच कर रहा है। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ।










