जालंधर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 5 दिन बाद खत्म, मेयर-यूनियन बैठक में बनी सहमति; आज से उठेगा कूड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। शहर में पिछले 5 दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। नगर निगम मेयर विनीत धीर, निगम कमिश्नर संदीप ऋषि और सफाई कर्मचारी यूनियन के नेताओं के बीच चंडीगढ़ में हुई बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनने के बाद यूनियन ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया।

आज से शुरू होगा कूड़ा उठाने का काम

हड़ताल के कारण पिछले पांच दिनों से शहर में कूड़ा उठाने का काम बुरी तरह प्रभावित था। मॉडल टाउन, अर्बन स्टेट, पठानकोट चौक, आदर्श नगर समेत कई इलाकों में सड़कों और गली-मोहल्लों के बाहर कचरे के बड़े-बड़े ढेर लग गए थे। इससे लोगों को गंदगी और दुर्गंध के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

 

यूनियन के काम पर लौटने के फैसले के बाद आज से ही शहर में कूड़ा उठाने का काम दोबारा शुरू किया जाएगा। नगर निगम की ओर से सबसे पहले उन इलाकों में सफाई अभियान चलाए जाने की उम्मीद है, जहां सबसे ज्यादा कचरा जमा है।

 

विपक्ष लगातार उठा रहा था सफाई का मुद्दा

सफाई व्यवस्था ठप होने के बाद शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर को लेकर विपक्ष लगातार सरकार और नगर निगम को घेर रहा था। अब हड़ताल खत्म होने के बाद शहरवासियों को गंदगी से राहत मिलने की उम्मीद है।

नगर निगम के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती पांच दिनों से जमा कचरे को जल्द से जल्द उठाकर शहर की सफाई व्यवस्था को सामान्य करना होगी।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश