लुधियाना एलिवेटेड पुल पर महिला की खतरनाक राइडिंग का वीडियो,ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लुधियाना में फिरोजपुर रोड स्थित एलिवेटेड पुल पर एक महिला द्वारा की गई ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और खतरनाक राइडिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस हरकत में आ गई। और महिला का चालान कटा ।

वीडियो में क्या है

वीडियो में महिला रॉयल एनफील्ड बाइक को एक हाथ से चलाते हुए और चलते वाहन पर चश्मा पहनती दिख रही है। उसके आगे चल रहे युवक इस पूरे मामले की रिकॉर्डिंग करते नजर आते हैं। वीडियो पर गाना लगाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया जिसके बाद यह तेजी से वायरल हुआ।

पुलिस ने काटा चालान

मामला सामने आते ही ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो में दिख रही मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर महिला की पहचान कर ली। जांच में पता चला कि महिला दुगरी की रहने वाली है और एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करती है। जिस बुलेट पर वह स्टंट कर रही थी वह उसके सहकर्मी की बताई जा रही है।

जोन इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर धर्मपाल के अनुसार महिला को ट्रेस कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काट दिया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही खुद की और दूसरों की जान जोखिम में डालती है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश