खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, 7 की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिरमौरः हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में गहरी खाई में बस गिरने की घटना सामने आई है। जहां संगड़ाह उपमंडल के हरिपुरधार में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एक निजी बस ( जीत कोच) के गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। रेणुकाजी से विधायक विनय कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस द्वारा घटना स्थल पर रेस्क्यू किया जा रहा है।वहीं घटना में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है। दूसरी ओर मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह निजी बस जीत कोच थी, जो कुपवी से शिमला की ओर जा रही थी।

हादसा उस समय हुआ, जब बस हरिपुरधार बाजार से शिमला की तरफ निकली ही थी। इसी दौरान बस चालक ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क से फिसलते हुए गहरी खाई में जा गिरी। हालांकि, हादसे के पीछे की वजह पता नहीं चल पाई है।घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके की तरफ भागी और लोगों को हादसे का शिकार बस से निकाला। अहम बात है कि बस के परखच्चे उड़ गए हैं।

बताया जा रहा है कि बस खचाखच्च भरी हुई थी। फिलहाल, घायलों की संख्या का पता नहीं चल पाया है। कांग्रेस विधायक और मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया किया कि अभी-अभी एक अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है कि हरिपुरधार में जीत कोच बस का एक गंभीर सड़क हादसा हो गया है।यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और इससे हम सभी व्यथित हैं।

उन्होंने बताया कि मेरी हरिपुरधार ज़ोन के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विनम्र अपील है कि वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राहत एवं बचाव कार्य में पूरा सहयोग करें। इस कठिन घड़ी में पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़ा होना हमारा नैतिक दायित्व है, ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले। इस दुख की घड़ी में कांग्रेस परिवार पूरी संवेदना और एकजुटता के साथ पीड़ितों के साथ खड़ा है।.

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश