फगवाड़ा में दिनदहाड़े दहशत: मशहूर स्वीट शॉप पर 7 राउंड फायरिंग, रंगदारी एंगल की जांच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, फगवाड़ा/कपूरथला। पंजाब के कपूरथला जिले के सब-डिवीजन फगवाड़ा में आज सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जब होशियारपुर रोड पर स्थित ‘सुधीर स्वीट शॉप’ पर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी। यह घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने दुकान को निशाना बनाते हुए 7 राउंड फायरिंग की। गनीमत यह रही कि इस वारदात में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

घटना की पुष्टि करते हुए कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर संभावित पहलू को ध्यान में रखा जा रहा है।

फायरिंग के बाद दुकान के शीशे टूट गए और मौके पर खाली कारतूस के खोल बिखरे मिले। सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और 7 खाली कारतूस बरामद किए।

सूत्रों के मुताबिक, यह मामला रंगदारी (Extortion) से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

आरोपियों की पहचान और वारदात की कड़ी जोड़ने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश