डेली टीवी, चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के संयुक्त सिविल सेक्रेटेरिएट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। धमकी की सूचना मिलते ही सिविल सेक्रेटेरिएट में काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी मिलते ही CISF और खुफिया एजेंसियां तुरंत एक्शन में आ गईं और पूरे परिसर की गहन जांच शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने कर्मचारियों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, लेकिन सुरक्षा कारणों से सावधानी बरतना जरूरी है। इसी के तहत कर्मचारियों को अपने-अपने ऑफिस खाली कर बाहर निकलने को कहा गया, जिसके बाद लोग इमारत से बाहर आते नजर आए।
गौरतलब है कि कल ही चंडीगढ़ के कई कॉन्वेंट स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद एहतियातन स्कूलों को खाली करा लिया गया था। लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।
फिलहाल पूरे सिविल सेक्रेटेरिएट परिसर में हाई अलर्ट घोषित है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।










