जालंधर में नाजायज़ निर्माण पर हंगामा: नगर निगम के नोटिस की खुलेआम अवहेलना, बस्ती पीर दाद रोड पर अवैध क्वार्टरों की उसारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। बस्ती पीर दाद रोड स्थित पन्नू विहार 197-A कोठी के सामने अवैध तरीके से क्वार्टरों का निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। मौके पर देखा गया कि संबंधित बिल्डर बिना किसी कानूनी अनुमति के निर्माण कार्य करवा रहा है। हैरानी की बात यह है कि कुछ दिन पहले नगर निगम जालंधर द्वारा इस नाजायज़ निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उस नोटिस की खुलेआम अवहेलना की गई।

जानकारी के अनुसार, नगर निगम का नोटिस मौके पर ही फाड़ दिया गया और दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। बिल्डर द्वारा बिल्डिंग बायलॉज़ और नगर निगम एक्ट की खुली उल्लंघना करते हुए निर्माण जारी रखा गया है। इससे न केवल कानून की धज्जियां उड़ रही हैं, बल्कि सरकार के राजस्व को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है।

इस घटना से इलाके के लोगों में भारी रोष है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि नाजायज़ निर्माण के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए और जिम्मेदार लोगों पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

#Jalandhar #BastiPeerDadRoad #IllegalConstruction #MunicipalNoticeIgnored #BuildingBylaws #CivicViolation #UrbanIssue #LocalProtest #CivicAuthorities #PunjabNews #Encroachment #CityUpdate

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश