डेली टीवी, जालंधर। जालंधर के सविधान चौक के पास स्थित Japnoor Travels के बाहर किसानों ने धरना-प्रदर्शन कर ट्रैवल एजेंट पर फर्जी वीजा के जरिए लाखों रुपये की ठगी करने के गंभीर आरोप लगाए।

भुलत्थ निवासी सतमान सिंह ने बताया कि विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा लगाकर उन्हें एयरपोर्ट तक पहुंचाया गया, जहां जांच के दौरान उन्हें रोक लिया गया।
किसान नेता सुखचैन सिंह के अनुसार, कनाडा का वीजा दिलाने के नाम पर कुल 45 लाख रुपये लिए गए थे। बाद में 19 लाख रुपये तो वापस कर दिए गए, लेकिन बाकी रकम किस्तों में्लौटाने का वादा अब तक पूरा नहीं हुआ।
पीड़ित परिवार ने बताया कि रकम जुटाने के लिए उन्हें जमीन तक बेचनी पड़ी और लगातार मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। किसानों का कहना है कि दो साल से न्याय न मिलने के कारण मजबूर होकर उन्हें ट्रैवल एजेंट के दफ्तर के बाहर धरना देना पड़ा है।










