डेली टीवी, जालंधर। जालंधर में सत्ता के अलग-अलग दौर में राजनीतिक लाभ उठाने वाले पूर्व कांग्रेसी और मौजूदा पार्टी से जुड़े नेता व अवैध कॉलोनियों के कारोबारी मेजर सिंह पर आखिरकार पुलिस ने एफ.आई.आर दर्ज कर ली है।

आरोप है कि मेजर सिंह ने अपनी राजनीतिक पहुंच का दुरुपयोग करते हुए GST अधिकारियों को बंधक बनाकर सरकारी काम में बाधा डाली। जालंधर वेस्ट में नाजायज कॉलोनियों के साथ-साथ जिले से बाहर फगवाड़ा में भी अवैध कॉलोनी काटने के मामले सामने आए हैं।
इस प्रकरण में जालंधर वेस्ट के पूर्व पार्षद के पति मेजर सिंह सहित कुल 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिनकी गिरफ्तारी किसी भी समय संभव मानी जा रही है।










