डेली टीवी, जालंधर। जालंधर के पॉश इलाके मोता सिंह नगर में बीती रात गोलियों की आवाज से दहशत फैल गई। अज्ञात बाइक सवार हमलावर ने Vardaan IVF Centre से जुड़े डॉक्टर के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के तुरंत बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी हेलमेट पहने दिखाई दे रहा है। वह पहले अस्पताल के पास रुकता है, फिर डॉक्टर के घर के बाहर पहुंचकर एक के बाद एक चार गोलियां चलाता है। वारदात रात के समय हुई, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भय का माहौल बन गया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। मॉडल टाउन के एसीपी Parminder Mand और थाना नंबर-6 के एसएचओ Ravinder को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हमलावर को गिरफ्तार कर कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।










