जालंधर: बस्ती बावा खेल में 200 बोतल अवैध शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

जालंधर: बस्ती बावा खेल में अवैध शराब का गोदाम पकड़ा

सुरजीत सिंह बस्तीयाद के इंस्पेक्टर को गुप्त सूचना मिली थी कि कुलदीप सिंह भाटिया नामक व्यक्ति अवैध शराब बाहर से लाकर बेच रहा है। सीआईए स्टाफ की टीम के साथ गोदाम पर दबिश दी गई। मौके पर लगभग 200 बोतल अवैध शराब बरामद हुई, जो चंडीगढ़ की बताई जा रही है।

आरोपी कुलदीप सिंह भाटिया को गिरफ्तार कर लिया गया है, और बस्ती बावा खेल थाने में एफआईआर दर्ज की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी 6-7 मामले दर्ज हैं।

 

error: Copyright © 2025 DailyTV.in | All Rights Reserved