- जालंधर: तेल डलवाने को लेकर विवाद, पंप कर्मचारियों पर हमला
जालंधर-पठानकोट हाईवे पर यूनिक पेट्रोल पंप पर देर रात गाड़ी में पहले तेल डलवाने को लेकर विवाद हुआ। नशे में धुत आई-20 कार सवार 5-6 लोगों ने कर्मचारियों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।
घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गाड़ी नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पंप मालिक ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
Post Views: 367