जालंधर : डबल मर्डर मामले में गिरफ्तार आरोपी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

जालंधर: लम्मा पिंड के साथ लगते शहीद उधम सिंह नगर में 4 जनवरी को सो रहे दोस्तों की गोलियां मारकर हत्या करने वाले मनी मिठापुरिया ने पुलिस रिमांड के दौरान बताया शिवम और विनय ने उसे काफी तंग किया था। पैसों की बांट को लेकर भी उसे पीछे ही रखते थे। वहीं हर बात पर कटाक्ष करते थे। घटना वाले दिन उन्होंने मिलाकर शराब पी। हरजिंदर के घर गए, वहां पर भी शिवम और विनय उसे नीचा दिखाने लगे। उसका हिस्सा भी नहीं देते थे। जिसके चलते उसके मन में आ गया था कि वह बदला लेकर रहेगा।

विनय और शिवम तो सो गए लेकिन उसे नींद नहीं आई। मनी ने बताया कि सारी रात जागता रहा और जब दोनों सो गए तो दोनों की गोलियां मार कर हत्या कर दी। उसने बताया कि 15 दिसंबर को मोता सिंह नगर में शिवम और विनय जो हनी और करन पर फायरिंग की थी। वह भी पंचम की दुश्मनी के चलते की थी।

मास्टरमाइंड फोलड़ीवाल निवासी जोगा सिंह अमेरिका में बैठा है और उसने गुरविंदर बाबा पर हुए हमले का बदला लेने के लिए फायरिंग करवाई थी। इसके बाद वह अपने एक और साथी हरजिंदर, जिसके घर में सभी ठहरे थे, को पिस्तौल दिखाकर वहां से फरार हो गया। मंगलवार को पुलिस ने नोएडा से मनी को गिरफ्तार कर लिया था।

error: Copyright © 2025 DailyTV.in | All Rights Reserved