जालंधर : Kulhad Pizza Couple ने छोड़ा भारत !

सोशल मीडिया सेंसेशन कुल्हड़ पिज्जा कपल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुल्हड़ पिज्जा कपल ने इंडिया छोड़ दिया है। सूत्रों का कहना है कि कपल अपने डेढ़ वर्ष के बेटे सहित इंडिया छोड़ इंग्लैंड शिफ्ट हो गया है हालांकि इसे लेकर कपल द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई पर पता चला है कि वह कुछ दिन पहले पर्मानेंट रुप से इंग्लैंड शिफ्ट हो गए हैं।

कहा जा रहा है कि वह आने वाले कुछ दिनों में इसे लेकर पुष्टि कर सकते हैं। फिलहाल उन्होंने जालंधर में स्थित अपने रेसटोरेंट को बंद नहीं किया है। बता दें कि कपल की निजी वीडियो वायरल होने के बाद से लोगों द्वारा उन्हें निशाना बनाया जा रहा था। इसके बाद वह लगातार विवादों में घिरते जा रहे थे।

सिख संगठनों द्वारा भी उनका विरोध किया जा रहा था। उनकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हुए थे जिसके बाद उन्हें हाईकोर्ट द्वारा सिक्टोरिटी दी गई थी। वहीं बीते कुछ समय पहले उनके तलाक की भी खबरें सामने आई थी।

error: Copyright © 2025 DailyTV.in | All Rights Reserved