जालंधरः दोमोरिया पुल के पास बीमार व्यक्ति की ईलाज के दौरान मौत

जालंधरः दोमोरिया पुल के पास पुलिस ने 6 जनवरी को बीमार अवस्था में अज्ञात व्यक्ति मिला। थाना 3 की पुलिस ने उक्त व्यक्ति को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। थाना 3 के प्रभारी का कहना कि अभी तक व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है।

ऐसे में व्यक्ति की पहचान के लिए उसके शव को 72 घंटे के लिए मोर्चुरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की उम्र देखने में 65 वर्षीय लग रही है और उसका कद 5.5 फीट है। मृतक के पेट पर काले धब्बे का निशान है और वह मोना है। पुलिस ने कहा कि अगर व्यक्ति के परिजनों की किसी को सूचना मिलती है तो वह 9592912113, 9592921413 और 8146601982 पर संपर्क कर सकते है।

error: Copyright © 2025 DailyTV.in | All Rights Reserved