जालंधर: तहसील मामले के बाद अब नार्थ हलके में अवैध उसारी में फंसा व्यक्ति

जालंधर: नार्थ हलके में अवैध उसारी को लेकर व्यक्ति की मुश्किलें बढ़ गई है। उक्त व्यक्ति छुटपुट नेता के साथ मिलकर अवैध उसारी के निर्माण को पूरा करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। सूत्रों के अनुसार व्यक्ति ने अवैध उसारी करके एक कालोनी काटी थी। इसके बाद अब कॉलोनी में दस्तावेज न होने के चलते उसका काम रुका हुआ है।

उक्त व्यक्ति इससे पहले भी कई अवैध मामलों को लेकर विवादों में घिर चुका है, सूत्रों के अनुसार उक्त व्यक्ति के पहले मामलों की प्रशासन द्वारा गहनता से जांच की जा रही है। हारने की बात यह है कि इसके बावजूद भी अवैध उसारी के मामले सरेआम कर रहा है।

सूत्र बताते हैं कि इस मामले की भी हाई कमान को शिकायत पहुंच गई है, जल्द इस मामले की परते खुलनी शुरू हो जाएंगी। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तारी की तलवार से बचने के लिए उक्त व्यक्ति ने अभी अवैध उसारी के काम को रोक दिया है।

error: Copyright © 2025 DailyTV.in | All Rights Reserved