उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिम विक्षोभ से बारिश और बर्फबारी की संभावन
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 17 से 22 फरवरी के बीच उत्तर भारत में पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव होगा। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों—जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19-20 फरवरी को गरज के साथ बारिश हो सकती है। राजस्थान के कुछ इलाकों में 17-19 फरवरी के दौरान छिटपुट वर्षा होगी। वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों—बंगाल, ओडिशा और झारखंड में 19-22 फरवरी के बीच हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। आईएमडी के अनुसार, इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।
Post Views: 76