अमेरिका में अवैध भारतीय प्रवासियों का डिपोर्टेशन जारी, व्हाइट हाउस ने जारी किया वीडियो

अमेरिका में अवैध भारतीय प्रवासियों का डिपोर्टेशन जारी, व्हाइट हाउस ने जारी किया वीडिय

 

वॉशिंगटन: अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीय प्रवासियों को लगातार डिपोर्ट किया जा रहा है। हाल ही में डिपोर्टेशन की एक नई वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें प्रवासियों के हाथों में हथकड़ियां और पैरों में बेड़ियां दिखाई दे रही हैं। इस घटना पर विपक्षी सांसदों ने चिंता जाहिर करते हुए सरकार से सवाल उठाए हैं।

 

व्हाइट हाउस ने जारी किया डिपोर्टेशन वीडियो

 

व्हाइट हाउस ने हाल ही में अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया का एक आधिकारिक वीडियो जारी किया है। 41 सेकंड के इस वीडियो में दिखाया गया है कि पुलिस अधिकारी एक प्रवासी को हथकड़ियां लगा रहा है और एयरपोर्ट पर चेन और बेड़ियां रखी हुई हैं। वीडियो में किसी भी व्यक्ति का चेहरा नहीं दिखाया गया, लेकिन इसमें साफ नजर आ रहा है कि डिपोर्ट किए जा रहे लोगों के हाथों और पैरों को चेन से बांधा गया है।

 

एक अन्य क्लिप में दिखाया गया कि एक प्रवासी प्लेन में चढ़ रहा है, उसके पैरों में बेड़ियां लगी हुई हैं। इस तरह की डिपोर्टेशन प्रक्रिया पर मानवाधिकार संगठनों और कुछ राजनीतिक दलों ने कड़ा विरोध जताया है। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा नियमों के तहत ऐसा किया जा रहा है।

 

इस मामले को लेकर भारतीय सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन इस तरह के वीडियो सामने आने के बाद प्रवासी समुदाय में चिंता बढ़ गई है।

 

 

error: Copyright © 2025 DailyTV.in | All Rights Reserved