जालंधर: जमीनी विवाद से परेशान महिला ने खुद को लगाई आग

  • जालंधर: जमीनी विवाद से परेशान महिला ने खुद को लगाई आग, वीडियो वायरल

जालंधर: थाना मकसूदां के अधीन आते गांव ईसपुर में एक महिला ने जमीनी विवाद से परेशान होकर खुद को आग लगा ली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला की पहचान सुरजीत कौर के रूप में हुई है।

 

सुए के पास खुद को जलाया, फिर पानी में कूदकर बचाई जान

 

मिली जानकारी के अनुसार, सुरजीत कौर का काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद से तंग आकर वह खेतों में गई और सुए के पास खुद को आग लगा ली। आग की लपटें तेज होने पर उसने मिट्टी से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन असफल रही। आखिर में, उसने पास के पानी से भरे सुए में कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद घायल महिला को जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

पुलिस पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप

 

घटना की सूचना मिलते ही थाना मकसूदां के प्रभारी बलबीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सुरजीत कौर ने बताया कि उसकी जमीन में हिस्सा बनता है, लेकिन उसे उसका हक नहीं मिल रहा। उसका आरोप है कि 6-7 दिन पहले करनैल सिंह अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर लेकर जबरदस्ती उसकी जमीन पर कब्जा करने आया था। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 

पुलिस ने 6-7 युवकों को किया राउंडअप

 

मामला गरमाने के बाद थाना मकसूदां पुलिस ने 6-7 युवकों को राउंडअप किया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे हैं।

 

 

error: Copyright © 2025 DailyTV.in | All Rights Reserved