दिल्ली में नई सरकार का शपथ ग्रहण आज, रेखा गुप्ता बनेंगी मुख्यमंत्री, छह मंत्री भी लेंगे शपथ

दिल्ली में नई सरकार का शपथ ग्रहण आज, रेखा गुप्ता बनेंगी मुख्यमंत्री, छह मंत्री भी लेंगे शपथ

 

नई दिल्ली: दिल्ली की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज (20 फरवरी 2025) होगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना है। वह आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनके साथ छह कैबिनेट मंत्री भी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

 

भाजपा हाईकमान ने किया एलान

 

भाजपा हाईकमान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और राष्ट्रीय मंत्री ओपी धनखड़ को दिल्ली में सरकार गठन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। बुधवार को भाजपा कार्यालय में हुई बैठक के बाद रेखा गुप्ता के नाम पर सहमति बनी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

इन छह विधायकों को बनाया गया मंत्री

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ भाजपा के छह विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। ये हैं:

1. प्रवेश वर्मा (नई दिल्ली) – सीएम पद की रेस में भी शामिल थे, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराकर चर्चा में आए।

2. कपिल मिश्रा (करावल नगर) – पहले आम आदमी पार्टी में थे, दूसरी बार विधायक बने हैं।

3. आशीष सूद (जनकपुरी) – पहली बार विधायक बने, भाजपा के गोवा और जम्मू-कश्मीर प्रभारी भी रह चुके हैं।

4. मनजिंदर सिंह सिरसा (राजौरी गार्डन) – दिल्ली में भाजपा के सिख चेहरे के रूप में पहचाने जाते हैं, 2021 में अकाली दल छोड़कर भाजपा में आए थे।

5. पंकज सिंह (विकासपुरी) – पहली बार विधायक बने, पंजाबी समुदाय से आते हैं।

6. रविंद्र इंद्राज (बवाना) – पहली बार विधायक बने, अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं।

 

 

सीएम पद की दौड़ में कई नाम थे

 

दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय, विजेंद्र गुप्ता और शिखा राय के नाम चर्चा में थे, लेकिन अंत में रेखा गुप्ता को मौका मिला।

 

आज शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता और कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।

 

 

error: Copyright © 2025 DailyTV.in | All Rights Reserved