पंजाब कांग्रेस की अहम बैठक: 2027 चुनाव में जीत का दावा, संगठन को मज़बूत करने पर जोर
आज ऑल इंडिया कांग्रेस पार्टी के सचिव श्री रविंद्र डालवी और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की। बैठक में पार्टी को वार्ड और ब्लॉक स्तर पर मज़बूत करने और आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 के लिए रणनीति बनाने पर चर्चा हुई।
बैठक में प्रमुख रूप से शामिल नेताओं में ज़िला कांग्रेस कमेटी देहाती के प्रधान हरदेव सिंह लाड़ी शेरोवालियां, ज़िला कांग्रेस कमेटी शहरी के प्रधान राजिंदर बेरी, पूर्व मंत्री और विधायक प्रगट सिंह, विधायक सुखविंदर सिंह कोटली, विधायक अवतार सिंह जूनियर, नवजोत सिंह दाहिया (हल्का इंचार्ज नक़ोदर), राजिंदर सिंह (पूर्व एसएसपी, हल्का इंचार्ज करतारपुर), सुरिंदर कौर (हल्का इंचार्ज जालंधर वेस्ट), चौधरी सुरिंदर सिंह (पूर्व विधायक), अश्वन भल्ला (सीनियर उप प्रधान, ज़िला कांग्रेस कमेटी देहाती), पवन कुमार (सीनियर उप प्रधान, ज़िला कांग्रेस कमेटी शहरी), परमजोत सिंह शैरी चड्ढा (सीनियर उप प्रधान, ज़िला कांग्रेस कमेटी शहरी) और पूर्व प्रधान बलराज ठाकुर मौजूद रहे।
इसके अलावा ब्लॉकों के प्रधान, सैल के चेयरमैन, ज़िला कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी, काउंसलर, पूर्व काउंसलर और वार्डों के इंचार्ज भी बैठक में उपस्थित थे।
बैठक के दौरान पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पार्टी में अनुशासन बेहद ज़रूरी है और कांग्रेस को नीचे से ऊपर तक मज़बूत किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाएगी और जनता भी अब कांग्रेस के समर्थन में अपना मन बना चुकी है।
पंजाब कांग्रेस नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया और कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का होगा।