कब्बड्डी खिलाड़ी जीता मोड़ का सोमवार रात निधन हो गया।

पंजाब के प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी जीता मोड़ का सोमवार रात निधन हो गया। कपूरथला जिले के काला सिंघा क्षेत्र के निवासी जीता मोड़ ने कबड्डी में अपनी पहचान बनाई थी। हालांकि, हाल के वर्षों में वे विवादों में भी घिरे रहे। सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले एक जमीनी विवाद के दौरान हुए झगड़े में वे घायल हो गए थे, जिसके बाद से वे मानसिक तनाव में थे और अत्यधिक शराब का सेवन कर रहे थे। सोमवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जालंधर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जीता मोड़ का यूके से संबंध था, लेकिन पंजाब में बचाली से लेकर चंडीगढ़ तक उनकी करोड़ों रुपये की संपत्ति थी। प्रॉपर्टी और लैंड डेवलपमेंट के क्षेत्र में उन्होंने महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया था। उनकी पुलिस विभाग में भी उच्च अधिकारियों तक पहुंच थी।

 

 

error: Copyright © 2025 DailyTV.in | All Rights Reserved