Jalandhar में सैर कर रही लड़की से छेड़छाड़, रोकने पर किया Attack

जालंधर: यहां की सूर्य एनक्लेव सोसायटी में देर रात  उस समय बवाल मच गया जब गाड़ी में शराब पी रहे युवकों ने सैर कर रही लड़की से छेड़छाड़ कर दी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े 9 बजे 2 युवक गाड़ी में शराब पी रहे थे। इसी बीच सोसायटी में सैर कर रहे युवकों ने लड़की से छेड़छाड़ कर दी, जिसके यहां के लोगों ने इकट्ठे होकर विरोध किया। इतने में युवकों ने गाड़ी से तेजधार हथियार निकालकर हमला कर दिया। इस दौरान वह और उसके 2 साथी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में पहुंचाया गया।

error: Copyright © 2025 DailyTV.in | All Rights Reserved