Jalandhar : पुलिस ने कुख्यात गिरोह के 7 सदस्य किए गिरफ्तार, देने वाले थे इस वारदात को अंजाम

जालंधर : जालंधर देहात पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। ग्रामीण पुलिस ने अंकुश भाया संगठित अपराधी गिरोह के 7 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने जानकारी साझां की है।

उन्होंने बताया कि काबू किए गए व्यक्तियों में मुख्य अपराधी अंकुश सभरवाल भी शामिल है। इनके अमेरिका स्थित संगठित अपराधी गोल्डी बराड़, विक्रम बराड़ और रवि बलाचोरिया से संबंध भी सामने आए हैं। इस गिरोह ने होशियारपुर, मेहतपुर और नकोदर में अलग-अलग ठिकानों पर प्रतिद्वंद्वी अपराधियों पर हमले की साजिश रची थी। लवप्रीत उर्फ ​​लाडी नामक विदेशी संगठित अपराधी इस गिरोह के संपर्क में था।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक पुलिस कांस्टेबल भी शामिल है जो अपराधियों को संवेदनशील जानकारी और लॉजिस्टिक स्पोर्ट देता था। आरोपियों से 4 अवैध पिस्तौल, 7 जिंदा कारतूस, 1000 अल्प्राजोलम की गोलियां और एक लग्जरी कार बरामद हुई है। स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके बड़े नेटवर्क को खत्म करने के लिए जांच जारी है। डी.जी.पी. ने कहा कि पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के अनुसार संगठित अपराध को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

error: Copyright © 2025 DailyTV.in | All Rights Reserved