जालंधर: कोट सदीक के पास 24 वर्षीय युवक का मिला शव, हत्या की आंशका

जालंधर: कोट सदीक के पास युवक का शव बरामद होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रोहित कैटरिंग का काम करता था और डेढ माह पहले युवक ने नशा छोड़ने की दवाई खानी शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि 5 दिन पहले रोहित का किसी युवक से विवाद हो गया था। इस दौरान उक्त हमलावारों ने रोहित की बेरहमी से पिटाई की थी। कहा जा रहा है कि आज भी रोहित का घर से निकलने से पहले फोन पर किसी बात को लेकर किसी से विवाद हो गया था।

इस दौरान रोहित घर से फोन पर किसी से झगड़ा करता हुआ निकल गया। जिसके कुछ देर बाद रोहित का कोट सदीक के पास शव बरामद हुआ। परिजनों द्वारा युवक की हत्या के आरोप लगाए जा रहे है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर आगे बनती कार्रवाई की जाएगी।

error: Copyright © 2025 DailyTV.in | All Rights Reserved