डेली टीवी, न ई दिल्ली/मुंबई। अमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल होते ही भारतीय शेयर बाजार में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,600 अंक तक लुढ़क गया, जबकि निफ्टी 23,600 के नीचे फिसल गया।

बैंकिंग और पीएसयू शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखा गया।बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड 103 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, जिससे निवेशकों की चिंता और बढ़ गई है।
विशेषज्ञों ने फिलहाल सतर्क रहने और ‘वेट एंड वॉच’ की सलाह दी है।










