डेली टीवी, न ई दिल्ली/यूएई। पश्चिम एशिया में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। Israel, Iran और United States के बीच बढ़ते संघर्ष ने युद्ध जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। संयुक्त कार्रवाई में अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर किए गए हवाई हमलों के बीच अब तक पांच छात्राओं समेत छह लोगों की मौत की खबर है।

ईरान की राजधानी तेहरान में सर्वोच्च नेता के कार्यालय के पास भी विस्फोट की सूचना है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।इस बीच ईरान ने पलटवार करते हुए पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।
Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने चेतावनी दी है कि सैन्य अभियान दुश्मन की निर्णायक हार तक जारी रहेगा और क्षेत्र में मौजूद सभी अमेरिकी संपत्तियां वैध लक्ष्य हैं।बिगड़ती स्थिति को देखते हुए कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने एहतियाती कदम उठाए हैं।
British Airways ने तेल अवीव और बहरीन के लिए उड़ानें 3 मार्च तक रद्द कर दी हैं। वहीं IndiGo और Air India ने भी ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को अपडेट रहने की सलाह दी है।
इंडिगो ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हालात के अनुसार जरूरी बदलाव किए जाएंगे।लगातार हो रहे हमलों और चेतावनियों के बीच पूरी दुनिया की नजरें अब इस बढ़ते टकराव पर टिकी हैं।










