करतारपुर फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा: दंपति समेत 3 की मौत, बुजुर्ग मां ने भी तोड़ा दम; तीन मासूम बेटियां घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर/करतारपुर। जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिधीपुर (ITBP कैंप) फ्लाईओवर के पास शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार तबाह हो गया।

हादसा उस समय हुआ जब अमृतसर से जालंधर की ओर जा रही एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा से आ रही स्विफ्ट कार से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्विफ्ट कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को एसएसएफ टीम और एंबुलेंस की मदद से तुरंत न्यू ऑर्थो केयर अस्पताल, करतारपुर पहुंचाया गया। इलाज के दौरान प्रियंका तिवारी (27) की मौत हो गई।

बाद में सुरिंदर शुक्ला (29) और उनकी 65 वर्षीय मां जमवंती ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में दंपति की तीन बेटियां अंशिका (13), अर्पिता (8) और एक वर्षीय मानवी घायल हैं, जिनका उपचार जारी है।

एसएसएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया और ट्रैफिक सुचारु कराया। मामले की सूचना थाना करतारपुर पुलिस को दे दी गई है।

वहीं, मृतकों के परिजनों का आरोप है कि इतने गंभीर हादसे के बावजूद अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश