गुरु रविदास चौक पर हाई वोल्टेज ड्रामा: ‘4 लाख रुपए दिए, फिर भी नहीं मिली रजिस्ट्री’, जालंधर में युवक ने आत्मदाह की कोशिश की; पुलिस ने बचाई जान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। जालंधर के गुरु रविदास चौक पर कोट सदीक निवासी सोनू ने कथित प्रॉपर्टी विवाद से परेशान होकर खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे आग लगाने से पहले ही रोक लिया और बड़ा हादसा टाल दिया।

सोनू का आरोप है कि उसने करीब 3 साल पहले एक प्लॉट खरीदने के लिए 4 लाख रुपए से अधिक की राशि किश्तों में जमा करवाई थी। उसका कहना है कि बयाना और भुगतान उसके नाम पर था, लेकिन कथित तौर पर प्रॉपर्टी डीलर ने प्लॉट की रजिस्ट्री उसकी पत्नी के नाम कर दी।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि जवाब मांगने पर उसके साथ दफ्तर में बदसलूकी की गई।घटना के बाद पुलिस ने सोनू को थाना भार्गव कैंप भेजकर उसके बयान दर्ज किए और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपों की पड़ताल कर रही है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश