डेली टीवी, चंडीगढ़।सेक्टर-37 स्थित Bharatiya Janata Party के पंजाब मुख्यालय के बाहर हुए ग्रेनेड हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।
मामले में दो नए वीडियो सामने आए हैं, जिनमें संदिग्ध हमले से पहले और बाद में मौके के आसपास दिखाई दे रहे हैं। धमाके से खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए और दीवारों पर छर्रों के निशान मिले।

इसी बीच Punjab and Haryana High Court को ईमेल के जरिए चौथी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

पुलिस और जांच एजेंसियां सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। अभी तक किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।










