जालंधर में दिल दहला देने वाली घटना: 10 साल की मासूम से ‘अंकल’ ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। पंजाब के जालंधर में मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। थाना-1 क्षेत्र में 10 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। बच्ची आरोपी को “अंकल” कहकर बुलाती थी। घटना 19 जनवरी की बताई जा रही है, जब बच्ची तीसरी मंज़िल की छत पर खेलने गई थी।

इसी दौरान पहली मंज़िल पर रहने वाला आरोपी वहां पहुंचा, बच्ची को डराया-धमकाया और विरोध करने पर बेरहमी से पीटा। इसके बाद वह उसे जबरन कमरे में ले गया और घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

काफी देर तक बच्ची नीचे नहीं आई तो परिजनों ने तलाश शुरू की। बच्ची खून से लथपथ और बदहवास हालत में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जिस फ्लैट में घटना हुई, वहां अवैध रूप से रह रहे अन्य लोगों का रिकॉर्ड क्या है। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश