जालंधर में नीट पेपर रद्द होने पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, फूटा युवाओं का गुस्सा: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। जालंधर में नीट पेपर रद्द होने के विरोध में जिला यूथ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस यूथ प्रधान लक्की संधू की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan का पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की घटनाओं से विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

लक्की संधू ने कहा कि छात्र दिन-रात मेहनत कर परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर माफिया और सिस्टम की लापरवाही उनकी मेहनत बर्बाद कर देती है।

उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों में पेपर लीक के अनेक मामले सामने आए हैं, लेकिन दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हो रही।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पेपर लीक मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और विद्यार्थियों को न्याय दिया जाए।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश