डेली टीवी, जालंधर। जालंधर के मकसूदा इलाके में पंजाबी गायिका ज्योति नूरा के नए घर के बाहर देर रात फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार रात करीब 9:20 बजे एक्टिवा सवार एक युवक घर के बाहर पहुंचा और गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गया।

पूरी घटना घर के बाहर लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को अवगत कराया गया।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।










