जालंधर में फायरिंग की सनसनी: भाई को बचाने पहुंचे युवक को लगी गोली, आरोपी फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। जालंधर के कालियां कॉलोनी स्थित बल अस्पताल के बाहर पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। इस हमले में शिव नगर निवासी सौरव सिंह के पेट में गोली लगी है। घायल सौरव को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सौरव अपने छोटे भाई बोवी को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे थे। इससे पहले पेट्रोल पंप के पास बोवी के एक साथी पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया था। जब मामला बढ़ा और मारपीट शुरू हुई, तो सौरव बीच-बचाव के लिए पहुंचे, इसी दौरान हमलावरों ने देसी कट्टे से गोली चला दी।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान की जा रही है।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश