जालंधर में फिर पकड़ी गई 42 पेटी नाजायज शराब: ‘फ्रेंड्स वाइन’ के ठेकेदार से जुड़े तार, 4 तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: जालंधर में अवैध शराब की तस्करी पर पुलिस की सख्ती के बावजूद तस्करों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 42 पेटी नाजायज शराब के साथ 5 तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शुरुआती पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह शराब ‘फ्रेंड्स वाइन’ के ठेकेदार द्वारा मुहैया कराई गई थी। पुलिस अब शराब की सप्लाई देने वाले मुख्य ठेकेदारों पर कानूनी शिकंजा कसने जा रही है।

नाकाबंदी के दौरान हत्थे चढ़े 5 तस्कर

जालंधर पुलिस द्वारा शहर में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत बीती रात विशेष नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध वाहन को रोककर जब उसकी तलाशी ली, तो उसमें से 42 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से ही तस्करी में शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

पकड़े गए आरोपियों की हुई पहचान

पुलिस हिरासत में आए आरोपियों की पहचान चैरी (पुत्र कमलजीत सिंह), इशू (पुत्र अशोक कुमार, निवासी कृष्णा नगर), अश्विनी कुमार (पुत्र विक्की कुमार, निवासी बाल्मिकी मोहल्ला, करतार खां), गगनदीप (पुत्र त्रिलोक चंद) और राम उर्फ बबलू (पुत्र राम पाल, निवासी हरगोबिंद नगर) के रूप में हुई है। पुलिस इन सभी से सख्ती से पूछताछ कर रही है।

 

‘फ्रेंड्स वाइन’ के ठेकेदार ने दी थी शराब की खेप

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें यह शराब ‘फ्रेंड्स वाइन’ से सप्लाई की गई थी। आरोपी ठेकेदार से शराब लेकर शहर के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने की फिराक में थे। इससे पहले भी बीते दिन पुलिस ने 50 पेटी शराब के साथ एक तस्कर को दबोचा था, जिसके तार भी स्थानीय शराब ठेकेदार से जुड़े थे और पुलिस ने उस पर मामला दर्ज किया था।

 

सप्लाई करने वालों पर कसेगा शिकंजा

लगातार सामने आ रहे इन मामलों के बाद पुलिस ने अवैध शराब नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की तैयारी कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि सिर्फ तस्करों पर ही नहीं, बल्कि उन्हें शराब मुहैया कराने वाले ठेकेदारों और उनके कारिंदों पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की आगे की जांच जारी है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें